क्या ऐसा संभव है कि शरीर के किसी भी हिस्से में गोली लगे और पता न चले, लेकिन एक दिलचस्प मामला जम्मू के ज्यौड़ियां कसबे में सामने आया है।
कसबे के एक शख्स के पैर में एके-47 की गोली लगी और उसे पता ही नहीं चला, हालांकि बाद में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसको निकल दिया।
ज्यौड़ियां के रहने वाले जंग बहादुर का कहना है कि मंगलवार को वह घर के सामने सो रहा था। जब वो सुबह उठा तो उसे पैर में कुछ दर्द महसूस हुआ। जिसके बाद जंग बहादुर डॉक्टर के पास पहुंचा।