रियाज अहमद के खिलाफ अलग-अलग समय पर विभिन्न धाराओं के तहत पांच मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में शांति भंग करने, दंगा करने, मारपीट, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, चोट पहुंचाने, गलत तरीके से रोकने और कानूनी आदेशों की अवहेलना जैसे आरोप शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जन सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों के तहत निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए हिरासत का आदेश जारी किया गया। इसके बाद उसे भद्रवाह जिला जेल में रखा गया है।
डोडा पुलिस ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी नजदीकी पुलिस थाने को दें।