रैंबल थाना क्षेत्र के टिकरी इलाके में वीरवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में बारात में गए व्यक्ति का शव नाले से बरामद हुआ है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और संदिग्ध मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार विजय कुमार निवासी रैंबल बुधवार को बारात के साथ टिकरी गया था।
बारात में जाने के दौरान विजय कुमार की पत्नी भी साथ ही। लेकिन अचानक बारात से विजय कुमार गायब हो गया। विजय को कई स्थानों पर तलाश किया गया, लेनिक उसका कहीं पता नहीं चला और सभी बारात लेकर वापिस लौट आए। वीरवार सुबह किसी ने टिकरी के नाले में विजय का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।
जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी टिकरी पहुंचाया। पुलिस ने संदिग्ध मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।