फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कार की चपेट में आकर राहगीर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। अवंतिपोरा के चेरसू में वीरवार सुबह एक कार की चपेट में आकर राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर को अवंतिपोरा के अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चेरसू के रहने वाले मोहम्मद भट उर्फ गुल मट्टू पैदल जा रहे थे। चेरसू में पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से उसे गंभीर हालत में अवंतिपोरा के अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें