फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर में दो पाकिस्तानी सिमकार्ड के साथ ग्रामीण गिरफ्तार

Sun, 13 Sep 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर पुलिस ने शनिवार को गांव डराना में छापामारी कर एक व्यक्ति को दो पाकिस्तानी सिमकार्ड के साथ गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए आरोपी का नाम आमीर हुसैन शाह है।
विज्ञापन


पूछताछ के बाद  उसे जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ आरपीसी की धारा 15/18/38/39,120 बी और 2/3 दुश्मन के लिए जासूसी करने का मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेंढर पुलिस को इस बात की पुख्ता जानकारी मिली थी कि गांव डराना निवासी आमीर हुसैन शाह देश के दुश्मनों के लिए काम करता है और उसके पास पाकिस्तानी मोबाइल सिमकार्ड भी मौजूद हैं।

इसके बाद एसएसपी पुंछ जतिंदर सिंह जोहर की अगुवाई में एसडीपीओ मेंढर शाहीद नईम और एसएचओ मेंढर अंजीर अमहद के साथ गांव डराना में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार आरोपी पूर्व में भी आतंकी गतिविधियों में लिप्त रहा है और कुछ समय पाकिस्तान में भी गुजारा है। इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है। सीमावर्ती इलाके में पाकिस्तानी नेटवर्क का आतंकियों के ओजीडब्ल्यू तथा आईएसआई के एजेंट लाभ उठाते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें