श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंड हुई फ्लाइट में हाईजैक का मजाक करना एक यात्री को पड़ा महंगा। फ्लाइट क्रू की शिकायत पर एंटी-हाईजैकिंग टीम ने उसे धर दबोचा। पुलिस के अनुसार मामले की हो रही है जांच।
मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड हुई इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री ने अचानक से अपनी सीट पर खड़ा होक बोला कि फ्लाइट हाईजैक हो चुकी है जिसके बाद वो सीधा पुलिस थाने पहुंचा। इंडिगो के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए चंडीगढ़ से श्रीनगर आ रही फ्लाइट संख्या 6ई-372 सुबह करीब 9 बजे लैंड की और इस दौरान एक यात्री लखविंदर कुमार जोकि मंडी पंजाब का रहने वाला था अपनी सीट पर खड़ा हो गया और कहा कि यह फ्लाइट हाईजैक हो चुकी है और यात्री अपनी सीट बेल्ट न खोलें।
उन्होंने बताया कि इस पर केबिन क्रू ने इसकी जानकारी ग्राउंड स्टाफ को दी जिसके बाद एयरपोर्ट एंटी-हाईजैकिंग टीम ने उसे धर दबोचा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि यात्री की इस हरकत से अन्य यात्री काफी भयभीत हो गए। सूत्रों की मानें तो पकड़ा गया यात्री अमरनाथ यात्रा के लिए आया था।
गौरतलब है कि पकडे गए यात्री से फिलहाल पूछ ताछ चल रही है। एसएसपी बडगाम तेजिंदर सिंह ने अमर उजाला को बताया कि पकड़ा गए यात्री से पूछ ताछ जारी है, पूछ ताछ ख़त्म होने पर जल्द रिहा कर दिया जाएगा।