फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K:आतंकी शिविरों में ट्रेनिंग लेकर लौटा युवक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Sun, 25 Jun 2017 09:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
युवक गिरफ्तार - फोटो : demo
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के जिले की बुद्धल तहसील के तरगाई इलाके के एक युवक को पुलिस ने करीब डेढ़ दशक बाद पीओके में आतंकी शिविरों में ट्रेनिंग लेकर लौटने पर गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार निसार हुसैन शाह (34) पुत्र मुबारक शाह वर्ष 1999 में अवैध रूप से नियंत्रण रेखा पार कर पीओके चला गया था।
विज्ञापन


तब वह दसवीं कक्षा का छात्र था। निसार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पीओके पहुंचते ही उसने एक आतंकवादी शिविर में शामिल होकर आतंकी बनने की ट्रेनिंग ली। ट्रेनिंग के दौरान जब बीमार पड़ा, तो पीओके के कोटली स्थित एक अस्पताल में भर्ती हुआ।

कुछ समय बाद जब ठीक हुआ और अस्पताल से छुट्टी मिली तो ट्रेनिंग कैंप छोड़ कोटली में ही पहले एक गारमेंट की दुकान और बाद में दवा की दुकान पर नौकरी कर ली। वहां कुछ लोगों से जान-पहचान बढ़ाई, जिन्होंने माइग्रेशन कार्ड और पहचान पत्र व कुछ अन्य दस्तावेज बनवाने में मदद की। दस्तावेज की मदद से दुबई का पासपोर्ट और वीजा बनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल के रास्ते लौटा भारत

पुलिस कर रही है जांच - फोटो : demo pics
​वर्ष 2010 में दुबई चला गया। तीन वर्ष तक दुबई में काम करने के बाद जब वीजा की तिथि पूरी हुई, तो वर्ष 2013 में पीओके लौट आया। इसके बाद नेपाल के लिए पर्यटक वीजा बनवाया और नेपाल चला गया। निसार के अनुसार नेपाल के रास्ते कुछ दिन पहले भारत पहुंचा और शुक्रवार को किसी तरह घर पहुंचा। 

कोटरंका पुलिस थाने में अवैध रूप से नियंत्रण रेखा पार करने की एफआईआर पहले से दर्ज थी। उसे भगोड़ा करार दे दिया गया था। पुलिस ने घर पहुंचते ही उसे गिरफ्तार कर लिया। छुट्टियों के बाद पुलिस कोर्ट में उसे पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें