फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने बदला चेहरा, सोनिया ने दी मंजूरी

Fri, 27 Mar 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में करारी हरार के बाद कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से अपना चेहरा बदला है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश कमेटी के नये पदाधिकारियों के नामों को मंजूरी दे दी है। नई कमेटी में अध्यक्ष जीए मीर के अलावा एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नौ उपाध्यक्ष, 19 महासचिव, 21 सचिव, 26 संगठन सचिव और सात प्रचार सचिव रखे गए हैं। कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, मुख्य प्रवक्ता एवं प्रवक्ता के अतिरिक्त कार्यकारिणी में 64 सदस्यों को रखा गया है।
विज्ञापन


शाम लाल शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जीएन मोंगा, नारबू ग्यालसन, रमन भल्ला, जीएम सरूरी, मोहम्मद अनवर भट, अमरीन बद्रे, कांता भान, हाजी रशीद डार व मूला राम को उपाध्यक्ष और अब्दुल मजीद वानी, उस्मान मजीद, मनोहर लाल शर्मा, नजीर खान बीरवा, गुलाम रजा, शब्बीर खान, मनमोहन सिंह, चौधरी शाह मोहम्मद, मंजीत सिंह, शोएब नबी लोन, बलवान सिंह, चौधरी शहनवाज हुसैन, शमीमा इकबाल, विक्रम मल्होत्रा, नम्रता शर्मा, हिलाल अहमद शाह, फकीर नाथ, एसएस चेन्नी एवं योगेश साहनी को महासचिव बनाया गया है।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि कमेटी में सभी गुट के लोगों को तरजीह दी गई है। आपसी समन्वय के साथ संगठन को फिर से मजबूत करने तथा रियासत में नंबर वन पार्टी बनने की दिशा में काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें