फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में भारी फेरबदल, 300 टीचर्स का ट्रांसफर

Thu, 23 Apr 2015 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू संभाग में नये शिक्षा सत्र में शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से ट्रांसफर का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले तीन महीने में शिक्षा विभाग में एक हजार से ज्यादा शिक्षकों की ट्रांसफर शिक्षा निदेशक जम्मू के दिशा-निर्देश में ग्रामीण इलाकों में की जा चुकी है।
विज्ञापन


और अब जम्मू जिले से 300 शिक्षकों की ट्रांसफर ग्रामीण इलाकों में स्थित उन स्कूलों में की गई है, जहां वर्षों से स्टाफ की कमी को पूरा करने की मांग की जा रही है। विद्यार्थियों को गुणवत्ता भरी शिक्षा देने के लिए ग्रामीण इलाकों में सरकारी स्कूल तो बहुत ज्यादा खोले जा चुके हैं, लेकिन इनमें आज तक जरूरत के अनुसार स्टाफ उपलब्ध नहीं हो पाया है। शिक्षा प्रभावित होने का सबसे बड़ा कारण स्टाफ की कमी का सामने आता है।

इन शिक्षकों को शहरी स्कूलों से हटाकर ग्रामीण इलाकों में स्थित कम स्टाफ वाले स्कूलों में ट्रांसफर किया जा रहा है। चीफ एजूकेशन अफसर जम्मू ने जम्मू जिले में 300 टीचर ग्रेड शिक्षकों को ट्रांसफर करके उन स्कूलों में पहुंचाया है, जहां स्टाफ की सख्त जरूरत है। स्टाफ के ग्रामीण इलाकों में ट्रांसफर किए जाने की जानकारी मिलने पर विद्यार्थी व अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


चीफ एजूकेशन आफिसर जेके सूदन ने बताया कि ट्रांसफर किए गए सभी शिक्षकों को 25 अप्रैल तक ज्वाइन करने के आदेश दिए गए हैं। जो भी शिक्षक 25 अप्रैल तक ज्वाइन करेगा उस पर कार्रवाई का भी प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें