रियासत के 24 जिला तथा सेशन जज का तबादला किया गया है। श्रीनगर में मुख्य न्यायाधीश एनपाल वसंथाकुमार की अध्यक्षता में हुई फुल कोर्ट मीटिंग में यह फैसला किया गया। रजिस्ट्रार जनरल एमके हंजूरा की ओर से जारी आदेश के अनुसार स्पेशल जज एंटी करप्शन अशोक कुमार कौल को रजिस्ट्रार विजिलेंस, प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट व सेशन जज अनंतनाग जावेद अहमद को रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल श्रीनगर विंग, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेशन जज पुलवामा वरिंदर सिंह को रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल जम्मू विंग बनाया गया है।
स्पेशल जज एंटी करप्शन सीबीआई केस जम्मू विनोद कुमार चटर्जी कौल को प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट सेशन जज कठुआ, प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट सेशन जज कठुआ संजय धर को स्पेशल जज एंटी करप्शन सीबीआई केस जम्मू बनाया गया है।
रजिस्ट्रार विजिलेंस पुनीत गुप्ता को जेके सेल्स टैक्स ट्रिब्यूनल का चेयरमैन बनाया गया है। प्रिसिंपल डिस्ट्रिक्ट सेशन जज रियासी किकर सिंह परिहार को एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेशन जज श्रीनगर, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेशन जज श्रीनगर शोबा राम को प्रिसिंपल डिस्ट्रिक्ट सेशन जज रियासी, रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल जम्मू संजय परिहार को द्वितीय एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज जम्मू, द्वितीय एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज जम्मू संजीव गुप्ता को स्पेशल जज एंटी करप्शन जम्मू बनाया गया है।
एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेशन जज भद्रवाह संजीव गुप्ता को स्पेशल जज एंटी करप्शन जम्मू, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट टाडा-पोटा कोर्ट श्रीनगर संजीव कुमार भगत को प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज बांदीपोरा, प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज बांदीपोरा मोहम्मद अशरफ मलिक को प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट सेशन जज अनंतनाग, रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल जम्मू परवेज हुसैन काचरू को एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेशन जज पुलवामा, डिस्ट्रिक्ट जज लीव निगत सुल्ताना को जेके लेबर एंड इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल का प्रिसाइडिंग आफिसर बनाया गया है।
जेके लेबर कोर्ट के प्रिसाइडिंग अफसर कौसर अहमद कुरैशी को जेके स्पेशल ट्रिब्यूनल रेवन्यू श्रीनगर का सदस्य, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेशन जज हंदवाड़ा मोहम्मद इब्राहिम वानी को प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज कुपवाड़ा, प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट सेशन जज कुपवाड़ा सिकंदर आजम को प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज कारगिल, प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज कारगिल तसलीम आरिफ को एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज हंदवाड़ा बनाया गया है।
आदेश के अनुसार प्रथम एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेशन जज श्रीनगर मदन लाल को एमएसीटी श्रीनगर का प्रिसाइडिंग आफिसर, एमएसीटी की प्रिसाइडिंग आफिसर शाजिया तब्बसुम को एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज सोपोर, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज सोपोर नसीर अहमद डार को प्रथम एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज श्रीनगर, प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज लेह राजिंदर सप्रू को एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज राजोरी और एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज राजोरी खलील अहमद चौधरी को प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज लेह बनाया गया है।