फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वन विभाग में बड़ा फेरबदल, एक दिन में 71 अफसरों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट - खबर के साथ अमर उजाला की वेबसाइट पर पड़ी खबर का लिंक QR कोड अटैच किया जाएगा। आते ही भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन



विभागीय जरूरतों के अनुसार हुई तैनाती, पदोन्नति से नहीं होगा कोई संबंध
अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जम्मू-कश्मीर सरकार ने वन, पर्यावरण और पारिस्थितिकी विभाग में बुधवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 71 अफसरों के तबादले और नई तैनातियां कर दीं। यह आदेश वीरवार को जारी किया गया जिसे तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
तबादलों की इस सूची में वन अधिकारी, वाइल्डलाइफ वार्डन, सोशल फॉरेस्ट्री, अनुसंधान और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई प्रमुख पद शामिल हैं। आदेश के अनुसार उजमा हमाल को मृदा एवं जल संरक्षण विभाग, जम्मू में वरिष्ठ वैज्ञानिक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

विजय कुमार को दक्षिण कश्मीर का वाइल्डलाइफ वार्डन, रंजीव शर्मा को राजौरी और महेश कुमार को डोडा वन डिवीजन का नया वन अधिकारी बनाया गया है। वहीं, जुहेब चौधरी की तैनाती जम्मू नगर निगम में की गई है।

हिमायूं कादरी को पर्यावरण संरक्षण अधिकारी (डीईईआरएस) और शम्मा रूही को लिडर वन डिवीजन की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा फिरोज अहमद चाकेट को सोशल फॉरेस्ट्री पुलवामा, हितेन्द्र सिंह चंदेल को अर्बन फॉरेस्ट्री व रिसोर्स सर्वे डिवीजन जम्मू और कमर राशिद खान को जेकेएफडीसीएल में डिप्टी जनरल मैनेजर (प्लानिंग एंड प्रोडक्शन) नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

संजय कुमार गुप्ता को अर्बन फॉरेस्ट्री जम्मू और मीर इकबाल जहूर को फॉरेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स, तंगमर्ग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर भेजा गया है।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह सभी तबादले विभागीय जरूरतों और प्रशासनिक संतुलन को ध्यान में रखकर किए गए हैं। इनका अधिकारियों की पदोन्नति से कोई संबंध नहीं होगा। वहीं जिन अधिकारियों को नई तैनाती नहीं दी गई है, उन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए खबर को amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें