फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः लोगों से जबरन खाना मांग रहे थे आतंकी, जवानों ने किया ढेर- मेजर जनरल आनंदिया सेनगुप्ता

Mon, 20 Jan 2020 05:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
मेजर जनरल आनंदिया सेनगुप्ता - फोटो : ani
विज्ञापन

शोपियां में मारे गए आतंकियों के संबंध में मेजर जनरल आनंदिया सेनगुप्ता ने बताया कि तीनों आतंकी आज सुबह वाची गांव के आसपास लोगों से खाना और रहने की जगह जबरन मांग रहे थे। उक्त इलाके के लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

विज्ञापन


इसी को देखते हुए सेना के जवान आतंकियों की हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए थे। जैसे ही जवानों ने आतंकियों को देखा, उन्होंने प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीनों को ढेर कर दिया। इस अभियान में किसी नागरिक या संपत्ति को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

सेना की इस कार्रवाई के बाद हमें उम्मीद है कि उक्त इलाके में अब शांति होगी। साथ ही हिजबुल को इस कार्रवाई के बाद काफी बड़ा झटका लगा है। मारे गए आतंकवादियों में से एक आदिल शेख है। यह शोपियां का ही रहने वाला था। यह जम्मू-कश्मीर पुलिस में एसपीओ के पद पर भी रह चुका था। जहां से भाग कर यह आतंकी संगठन हिजबुल में शामिल हो गया था।
विज्ञापन


इसने 29 सितंबर 2018 को जवाहर नगर श्रीनगर से पीडीपी के तत्कालीन विधायक अजाज मीर के घर से 8 हथियार लूटे थे। दूसरा आतंकी वसीम वानी है। यह भी शोपियां का ही रहने वाला था। तीसरे आतंकी की पहचान जहांगीर मलिक के रूप में हुई है। वह पुलवामा जिले के अचेन इलाके का रहने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें