फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में नशा तस्करों पर बड़ा शिकंजा, चार जिलों से छह आरोपी गिरफ्तार; हेरोइन-चरस बरामद

Sun, 07 Jun 2026 06:25 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, सांबा, अनंतनाग और बारामुला जिलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उधमपुर, सांबा, अनंतनाग और बारामुला जिलों में छह ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से हेरोइन, चरस और अन्य मादक पदार्थ बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, उधमपुर जिले के डोमैल और रिहंबल क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी के दौरान शिव नगर निवासी अमन शर्मा के पास से 6.46 ग्राम और हुरलानी डंसल निवासी हिलाल अहमद के पास से 2.34 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, सांबा जिले के विजयपुर क्षेत्र में एक चेक पोस्ट पर पुलिस ने एक निजी कार को रोका। तलाशी के दौरान कार चालक बिलाल अहमद शेख, जो बांदीपोरा जिले का निवासी है उसके पास से 4.50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। उसके खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


अनंतनाग जिले के बिजबेहड़ा क्षेत्र में पुलिस ने नियमित जांच के दौरान जाहिद अली डार को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 113 ग्राम चरस बरामद हुई।

बारामुला जिले के सोपोर में मॉडल टाउन ब्राथ लिंक रोड पर गश्त के दौरान पुलिस ने तीन अन्य कथित ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरसलान नबी जरगर, वसीम नबी वानी और जाहूर अहमद शेख के रूप में हुई है। इनके पास से साइकोट्रॉपिक पदार्थ बरामद किए गए। पुलिस ने सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें