फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LoC और आईबी पर गोलाबारी की आड़ में हो रही है आतंकी घुसपैठ की बड़ी साजिश

Sun, 14 May 2017 03:42 PM IST
बृजेश कुमार सिंह,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
गोलाबारी की आड़ में आतंकी घुसपैठ की साजिश - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
एलओसी और आईबी पर घुसपैठ में नाकाम रहने से पाक में बौखलाहट है। एलओसी और आईबी पर पाकिस्तान ने गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ कराने की नापाक साजिश रची है। इसी के तहत एलओसी पर नौशेरा सेक्टर और आईबी पर अरनिया सेक्टर में गोलाबारी की गई। आईबी के उस पार लांचिंग पैड पर आतंकियों की सक्रियता बढ़ गई है।
विज्ञापन


आतंकियों के दल मौका पाकर घुसपैठ करने की फिराक में बैठे हैं। सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि राजोरी और पुंछ जिले में एलओसी पर सेना काफी सतर्क है। दुश्मन की हर गतिविधियों पर निगाह है। इस वजह से घुसपैठ नहीं हो पा रही है।

आतंकी घुसपैठ के लिए इन दो स्थानों को सबसे मुफीद मानते हैं, क्योंकि यहां से घुसपैठ कर मुगल रोड के रास्ते आतंकियों का गढ़ बने दक्षिणी कश्मीर तक पहुंचना आसान है।अन्य जगहों से घुसपैठ के बाद काफी मुश्किलों का सामना करते हुए दक्षिणी कश्मीर तक पहुंचा जा सकता है। इसके साथ ही आईबी पर बीएसएफ की मुस्तैद निगरानी है।  
विज्ञापन

सीमा सील, सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर

सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
नाइट डिवाइस तथा थर्मल इमेज से दुश्मनों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। लिहाजा घुसपैठ की कोशिशें सफल नहीं हो पा रही हैं। आईबी पर लांचिंग पैड पर आतंकियों का जमावड़ा बढ़ने की सूचना सुरक्षा एजेंसियों के पास है। पाक की कई अग्रिम पोस्टाें पर आतंकियों को लाया जा रहा है। उनसे रैकी करवाई जाने की भी सूचना है।

सीमा के बिल्कुल नजदीक उनकी मौजूदगी की सूचना है। सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले सांबा जिले में बबिया क्षेत्र के तरनाह नाला से घुसपैठ का प्रयास किया गया था, लेकिन सुरक्षा बलाें के सतर्क रहने से आतंकियों को मुंह की खानी पड़ी थी। 

सीजफायर उल्लंघन तथा आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर पूरी सीमा को सील कर दिया गया है। सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दुश्मन की गतिविधियों पर पैनी निगाह रखने और मुंहतोड़ जवाब देने की हिदायत दी गई है। 
विज्ञापन

भारत को उकसाने के लिए सीजफायर उल्लंघन

सीमा और एलओसी पर हो रही है गोलाबारी - फोटो : डेमो फोटो
रक्षा विशेषज्ञ रिटायर्ड ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता का कहना है कि पाकिस्तान की ओर से भारत को उकसाने के लिए लगातार सीजफायर तोड़ा जा रहा है। उसकी कोशिश है कि भारत को उकसा कर ऐसी कार्रवाई के लिए बाध्य किया जाए जिसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाया जा सके।

भारत पर यह तोहमत लगाई जा सके कि उसने पहले सीजफायर तोड़ा है, तब जवाबी कार्रवाई की गई। घाटी में हालात बिगाड़ने के पीछे मकसद यह है कि क श्मीर मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान खींचा जा सके। वह इस मुद्दे को जिंदा रखना चाहता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें