फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजर की आत्महत्या: जुलाई में लिखा सुसाइड नोट, दिसंबर में की खुदकुशी !

Tue, 20 Dec 2016 07:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जम्मू में खुदकुशी करने वाली मेजर अनिता पांच महीने से ऐसा करने की सोच रही थी। उनके पास से पुलिस को एक पत्र मिला है। इसमें लिखा गया है कि यदि मेरी मौत किसी कारणवश होती है तो इसका जिम्मेदार एक सैन्य अधिकारी होगा।
विज्ञापन


हालांकि, यह अभी जांच का विषय है कि यह पत्र मेजर अनिता ने ही लिखा है या किसी और ने। ऐसे कई पहलू हैं, जिसको लेकर जांच की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को मेजर अनिता के पास से मिले पत्र में तारीख भी लिखी हुई है।

पुलिस ने पत्र को जांच के लिए एफएसएल के पास भेज दिया है। जांच की जाएगी कि यह पत्र मेजर अनिता ने ही लिखा है या फिर किसी और ने। यदि यह पत्र मेजर अनिता का लिखा हुआ ही है तो सैन्य अधिकारी की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर सकती है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

खंगाली जा रही है घर के पास की सीसीटीवी फुटेज

सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल जारी - फोटो : Demo pic
मेजर अनिता चंबा की रहने वाली थी। यह भी बताया जा रहा है कि मेजर के क्वार्टर के आसपास की सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जा रही है। यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि मेजर की मौत से पहले कौन-कौन लोग उनसे मिलने आए।

पुलिस इन लोगों से पूछताछ करने की तैयारी में है। मेजर के मोबाइल की कॉल डिटेल को भी खंगाला जा रहा है। कुछ और पत्र भी मेजर के पास से मिले हैं। इनकी भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस मेजर के परिवार वालों के भी बयान दर्ज कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें