स्टेट टैक्स योजना और नीति के अतिरिक्त आयुक्त प्रद्युमन कृष्ण भट को वित्त विभाग में डेवलपमेंट एक्सपीडेंचर डिवीजन एक का निदेशक बनाया गया है। उद्योग और वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव तारिक अहमद जरगर को कश्मीर ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक का जिम्मा सौंपा गया है। जेएंडके एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक भवानी रकवाल को सर्वे एंड लैंड रिकार्ड विभाग का क्षेत्रीय निदेशक बनाया गया है।
कश्मीर के खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग के निदेशक बशीर अहमद खान का तबादला कर उन्हें भेड़ पालन विभाग का प्रभार सौंपा गया है। स्किम्स श्रीनगर के अतिरिक्त निदेशक माथूरा मासूम का तबादला कर उन्हें शहरी, स्थानीय निकाय विभाग कश्मीर का निदेशक बनाया गया है। भेड़ पालन विभाग कश्मीर के निदेशक डॉ. अब्दुल सलाम मीर का तबादला कर उन्हें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग कश्मीर का निदेशक बनाया गया है। जेएंडके सर्विसेस सिलेक्शन बोर्ड में परीक्षा कंट्रोलर मुशीर अहमद का तबादला कर उन्हें जनजातीय मामलों का निदेशक बनाया गया है।
किश्तवाड़ के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त मो हनीफ मलिक का तबादला कर उन्हें अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त डोडा का जिम्मा सौंपा गया है। उधमपुर में अतिरिक्त डीसी अशोक कुमार का तबादला कर उन्हें जेएंडके सर्विसेस सिलेक्शन बोर्ड में परीक्षा कंट्रोलर बनाया गया है। समग्र शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशक अरुण कुमार मन्हास का तबादला कर उन्हें जेएंडके एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
सूचना विभाग के अतिरिक्त सचिव अशोक कुमार पंडिता को रामबन का अतिरिक्त डीसी बनाया गया है। शहरी, स्थानीय निकाय कश्मीर के निदेशक रियाज अहमद वानी का तबादला कर उन्हें स्किम्स का अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है। फ्लोरीकल्चर निदेशक जम्मू किशोर सिंह चिब का तबादला कर उन्हें ग्रामीण विकास विभाग जम्मू का निदेशक बनाया गया हैं।
सहकारिता विभाग कश्मीर के अतिरिक्त रजिस्ट्रार मो युसुफ मीर को शोपियां का अतिरिक्त डीसी बनाया गया है। स्कूल शिक्षा निदेशक कश्मीर मो यूनुस मलिक को संयुक्त वित्त आयुक्त एग्रेरियन रिफार्म बनाया गया है। ग्रामीण विकास विभाग कश्मीर के निदेशक काजी सरवर का तबादला कर उन्हें मंडलायुक्त कश्मीर के कार्यालय में अतिरिक्त आयुक्त का प्रभार सौंपा गया है। अतिरिक्त विकास आयुक्त कुपवाड़ा मो अशरफ भट का तबादला कर उन्हें युवा, सेवा और खेल विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।
अतिरिक्त डीसी कुपवाड़ा नजीर अहमद लोन को अतिरिक्त विकास आयुक्त कुपवाड़ा बनाया गया है। स्टेट टैक्स विभाग में प्रशासन और इंफोर्समेंट विंग जम्मू में अतिरिक्त आयुक्त रिफ्त कोहली का तबादला कर उन्हें जेएंडके स्पेशल ट्रिब्यूनल में रजिस्ट्रार बनाया गया है। जनजातीय मामले विभाग में निदेशक मोहम्मद सलीम का तबादला कर उन्हें जेएंडके एससी, एसटी और ओबीसी डेवलपमेंट कॉपोरेशन में प्रबंधक निदेशक बनाया गया है।
मिशन डेयरी डेवलपमेंट के मिशन निदेशक पंकज कुमार कटोच का तबादला कर उन्हें मंडलायुक्त जम्मू के कार्यालय में अतिरिक्त आयुक्त बनाया गया है। मंडलायुक्त कश्मीर के कार्यालय में अतिरिक्त आयुक्त तसदुक हुसेन मीर का तबादला कर उन्हें स्कूली शिक्षा विभाग कश्मीर का निदेशक बनाया गया है। स्टेट टैक्स इंफोर्समेंट सेंट्रल जम्मू के उपायुक्त विशेष पाल महाजन का तबादला कर उन्हें बागवानी, योजना विभाग का निदेशक बनाया गया है।
जेडीए के डायरेक्टर लैंड मैनेजमेंट पुनीत शर्मा को अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त कठुआ बनाया गया है। सूचना विभाग कश्मीर के संयुक्त निदेशक हैरिस अहमद हांडू को पर्यटन विकास अथॉरिटी पहलगाम का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। क्षेत्रीय आरटीओ लखनपुर डॉ. राज कुमार थापा को श्रम और रोजगार विभाग में अतिरिक्त सचिव का प्रभार सौंपा गया है। अतिरिक्त उपायुक्त डोडा किशोर लाल का तबादला कर उन्हें किश्तवाड़ का अतिरिक्त उपायुक्त का जिम्मा सौंपा गया है।
स्टेट टैक्स अपील दो जम्मू के उपायुक्त पंकज गुप्ता का तबादला कर उन्हें जम्मू नगर निगम का संयुक्त आयुक्त बनाया गया है। हैंडीक्राफ्ट विभाग जम्मू में संयुक्त निदेशक अंजू गुप्ता का तबादला कर उन्हें राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जम्मू का प्रिंसिपल बनाया गया है। राजोरी के अतिरिक्त उपायुक्त शेर सिंह का तबादला कर उन्हें पटनीटॉप डेवलपमेंट अथॉरिटी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। वन विभाग के अतिरिक्त सचिव दीप राज का तबादला कर उन्हें समग्र शिक्षा अभियान का परियोजना निदेशक बनाया गया है।
राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जम्मू की प्रिंसिपल कुसुम शर्मा का तबादला कर उन्हें उप आबकारी आयुक्त जम्मू बनाया गया है। आईसीडीएस प्रोजेक्ट जम्मू की कार्यक्रम अधिकारी नताश कलसोत्रा का तबादला कर उन्हें पर्यटन विभाग जम्मू में संयुक्त निदेशक बनाया गया है। वित्त विभाग में अतिरिक्त सचिव विशाल शर्मा का तबादला कर उन्हें खनन विभाग जम्मू में संयुक्त निदेशक का प्रभार सौंपा गया है। उप जिला चुनाव अधिकारी जम्मू गुल हसन का तबादला कर उन्हें सूचना विभाग जम्मू में उप निदेशक बनाया गया है।