फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन में बड़ा हादसा: कांग्रेस नेता गुलाम मीर के काफिले की गाड़ी ट्रक से टकराई, दो पुलिसकर्मी घायल

Fri, 16 May 2025 06:18 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

कांग्रेस महासचिव गुलाम अहमद मीर के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में ट्रक से टकरा गई, जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। मीर हादसे में सुरक्षित हैं और घायलों की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
गुलाम मीर के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी हादसे का शिकार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक गुलाम अहमद मीर के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग में हुई। हादसे के समय मीर जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे थे।

रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलबीर सिंह ने बताया कि आज रामबन में एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें सामने से आ रहे ट्रक से गुलाम अहमद मीर के काफिले की एक एस्कॉर्ट गाड़ी टकरा गई।

उनका कहना था कि एस्कॉर्ट कार में बैठे दो पुलिसकर्मी टक्कर में घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती कराए गए। दोनों की स्थिति स्थिर बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें