फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गंग्याल गोलीकांड में इस्तेमाल मुख्य कार बरामद

Sun, 08 Jun 2025 02:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक को टक्कर मारते समय घटनास्थल पर गिर गया था कार का बंपर
विज्ञापन

कार को गंग्याल में ही सुनसान जगह पर छोड़कर भाग निकले थे आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। गंग्याल गोलीकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान तो कर ली है, लेकिन पुलिस के हाथ वह अब तक नहीं लगा है। जिस कार से बाइक में टक्कर मारी गई है, उसे भी पुलिस ने गंग्याल क्षेत्र से बरामद कर लिया है। एक कार पहले ही बरामद की जा चुकी है।
मुख्य आरोपी हरजोत सिंह उर्फ अंडा डिग्याना का रहने वाला है। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए जम्मू जिले सहित अन्य जिलों में पुलिस की टीमें भेजी गई हैं। आरोपी पहले भी विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल है। इस वारदात में उसके साथ शामिल अन्य आरोपी भी फरार है।
विज्ञापन

गंग्याल पुलिस के अनुसार वारदात करने के लिए आरोपी दो कारों में आए थे। एक कार को शुक्रवार को ही देर रात जब्त कर लिया गया। वहीं, दूसरी कार को भी गंग्याल इलाके से बरामद किया गया। आरोपी इसे सुनसान जगह पर छोड़कर भाग गए थे।
बता दें कि यह वही कार है, जिससे हमलावरों ने बाइक को टक्कर मारी थी। इसमें कार का बंपर घटनास्थल पर ही गिर गया था, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया था।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है। आरोपियों के पुराने आपराधिक मामले खंगाले जा रहे हैं। इससे कुछ कड़ियां जोड़कर आरोपियों को जल्द दबोचा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें