फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाड़ी ब्राह्मणा के जाकिर हत्याकांड में वांछित मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला पुलिस ने थाना बाड़ी ब्राह्मणा में दर्ज 2022 के जाकिर हत्याकांड मामले में बिश्नाह के फरार हार्डकोर आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान जग्गा निवासी लासवाड़ा देवली तहसील बिश्नाह जिला जम्मू के रूप में हुई है। अभियुक्त 187/2022 धारा 302, 307, 364, 323, 427, 147, 148, 201 आईपीसी और 4/25 आर्म्स एक्ट थाना बाड़ी ब्राह्मणा के तहत वांछित था। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही थी, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मामला पुरानी रंजिश का है। 3 अक्तूबर 2022 को रात 10:40 बजे जाकिर हुसैन पुत्र धौया निवासी लासवाड़ा तहसील बिश्नाह जिला जम्मू, बलोल खड्ड बाड़ी ब्राह्मणा में एक विवाह समारोह में भाग लेने के बाद घर लौट रहा था। उस पर पांच लोगों ने हमला कर दिया और हत्या कर फरार हो गए। हमले में उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। अब पकड़ा गया आरोपी जग्गा हमले का मुख्यारोपी है। उसके बाकी चार साथी अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा बेनाम तोश ने कहा कि हत्या, हत्या के प्रयास और अन्य जघन्य अपराधों में शामिल कुल 168 कट्टर अपराधियों को सांबा पुलिस ने पिछले साढ़े ग्यारह महीनों में गिरफ्तार किया है और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें