सांबा। जिले के नड ब्लाक के गांव दौडा में पशु तस्करी के दौरान ट्रक पलट गया। इसमें तीन मवेशी मारे गए, 9 मवेशी बच गए।
सूत्रों के अनुसार जम्मू-पठानकोट हाइवे पर पुलिस ने नाका लगाया था। इसी दौरान 12 पशुओं से लदे ट्रक (जेके03सी 7656) को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा किया तो चालक से ट्रक अनियंत्रित हो गया और दौडा गांव के पास पलट गया। इसमें तीन पशु मारे गए जबकि 9 अन्य को पुलिस ने बचा लिया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस थाना सांबा में धारा 188, 279, 429,11 पीसीए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।