रियासी। महाशिवरात्रि पर श्री शिवखोड़ी धाम के आधार शिविर रनसू शिवखोड़ी में तीन दिवसीय वार्षिक मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें कोरोना नियमों का पालन किया जाएगा।
महाशिवरात्रि मेला अठाइस फरवरी से भव्य उद्घाटन के साथ शुरू होगा। बुधवार को डीसी चरणदीप सिंह ने आधार शिविर रनसू में मेले की समीक्षा बैठक की। इस दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को मेले के दौरान किए जाने वाले जरूरी इंतजाम करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान कहा कि आधार शिविर रनसू से शिवखोड़ी धाम की प्राकृतिक गुफा तक पेयजल, शौचालय की उचित व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही श्रद्धालुओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। प्राकृतिक गुफा के बाहर ज्यादा भीड़ जमा न हो, इसका भी इंतजाम किया जाएगा। मेले के तीसरे दिन वार्षिक दंगल को करवाया जाएगा। इसमें स्थानीय तथा बाहरी क्षेत्रों के पहलवान शामिल लेंगे। सभी अधिकारियों के साथ ही पुलिस व ट्रैफिक विभाग को जरूरी निर्देश दिए गए।