फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharaja Hari Singh Jayanti: हाथी-घोड़ों के साथ आज निकलेगी महाराजा की शोभायात्रा, संभाग भर में होंगे कार्यक्रम

Fri, 23 Sep 2022 10:35 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

महाराजा हरि सिंह जयंती पर शुक्रवार को प्रदेश भर में अवकाश रहेगा। युवा राजपूत सभा के प्रधान राजन सिंह हैप्पी ने बताया कि बन तालाब में सुबह नौ बजे सभा के साथ अन्य संगठनों से जुड़े लोग एकत्रित होंगे और मिठाइयां बांटी जाएंगी। पूर्व सांसद शमशेर सिंह सुबह दस बजे हरि झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना करेंगे।
 
विज्ञापन
महाराजा हरि सिंह को याद करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजा हरि सिंह की जयंती पर शुक्रवार को  सांबा, कठुआ, सुंदरबनी, रियासी उधमपुर के साथ अन्य सभी जिलों में कार्यक्रम होंगे। जम्मू शहर भर में जश्न मनाया जाएगा। युवा राजपूत सभा गाजे-बाजे और हाथी-घोड़ों के साथ बन तालाब से तवी पुल के पास स्थापित महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा तक शोभायात्रा निकालेगी। इसमें सभी संगठनों के सदस्य हिस्सा लेंगे।

सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाएगी

महाराजा की जयंती को डोगरा सदर सभा सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाएगी। महाजन सभा और श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा महाराजा हरि सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब जाकर महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश घोषित किया गया है, जिससे डोगरों के साथ अन्य संगठनों में खुशी की लहर है।

शुक्रवार को प्रदेश भर में अवकाश रहेगा

शुक्रवार को प्रदेश भर में अवकाश रहेगा। युवा राजपूत सभा के प्रधान राजन सिंह हैप्पी ने बताया कि बन तालाब में सुबह नौ बजे सभा के साथ अन्य संगठनों से जुड़े लोग एकत्रित होंगे और मिठाइयां बांटी जाएंगी। पूर्व सांसद शमशेर सिंह सुबह दस बजे हरि झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना करेंगे।

हरि सिंह की प्रतिमा तक निकाली जाएगी रैली

आगे-आगे वाहन में फूलों से सजाई महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा होगी। इसके पीछे एक हाथी और चार घोड़ों पर घुड़सवार होंगे। शोभायात्रा तवी पुल पर स्थापित हरि सिंह की प्रतिमा तक निकाली जाएगी। इसके बाद यहां महाराजा को पुष्ट अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी।  

डोगरा सदर सभा सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाएगी जयंती

डोगरा सदर सभा के अध्यक्ष गुलचैन सिंह चाढ़क ने कहा कि महाराजा हरि सिंह की जयंती को डोगरा हॉल जम्मू में सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन अवकाश देने के लिए सरकार का भी आभार जताएंगे। अंतिम डोगरा शासक की जयंती पर अवकाश मिलना सभी के लिए गौरव की बात है।

विज्ञापन


श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा के पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह ने प्रदेशवासियों को जयंती के साथ अवकाश की बधाई दी। उन्होंने कहा श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा जम्मू के विभिन्न स्थानों पर महारजा की जयंती पर कार्यक्रम करवाएगी। जम्मू और सांबा में मुख्य कार्यक्रम होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें