फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक शो कल से, तीस अक्टूबर तक चलेगा

Thu, 09 Oct 2014 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू में अपने हाथ के जादू से लोगों को हैरत में डालने के लिए मशहूर जादूगर एसके शर्मा आ रहे हैं, जो कि जग्गी दरबार स्थित मन्हास बिरादरी के ग्राउंड में दस अक्तूबर से अपने जादू के ट्रिक्स दिखाएंगे। शो 30 अक्तूबर तक चलेगा। इसकी जानकारी श्री राम सेना के प्रदेश प्रधान राजीव महाजन ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी है।
विज्ञापन


जादूगर शर्मा के मुताबिक जादू को प्रमोट करने के लिए उनकी ओर से अपनी कला का प्रदर्शन किया जाएगा, क्योंकि आधुनिक सुविधाओं और नई-नई चीजों के आगे युवा तथा लोग अपनी परंपरा का हिस्सा होने वाले जादू से दूर होते जा रहे हैं।

इनके रहस्य लोगों को कुछ करने के लिए प्रेरित करते हैं लेकिन कोई जरिया नहीं होने के कारण उनकी तमन्ना घुट कर रह जाती है। मैदान में रोजाना तीन शो होंगे। पहला शो स्कूल के बच्चों के लिए सुबह दस बजे होगा। दूसरा शो दोपहर 2 बजे और शाम 5 बजे तीसरे शो का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें