फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज सिंह चौहान आज पहुंचेंगे कश्मीर, प्रदेश के भाजपा नेता श्रीनगर में जुटे

Sat, 27 Jul 2019 01:29 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रमुख एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शनिवार को श्रीनगर के दौरे को देखते हुए प्रदेश भाजपा के नेताओं ने कश्मीर में डेरा डाल लिया है। 
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना के नेतृत्व में करीब 50 नेता, जिसमें उपाध्यक्ष, महासचिव से लेकर सचिव व पूर्व मंत्री शामिल हैं, शुक्रवार को ही जम्मू से श्रीनगर पहुंच गए। लद्दाख के अलावा कश्मीर संभाग के नेताओं को भी श्रीनगर में बुलाया गया है। 

चौहान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व प्रदेश के विभिन्न संभागों के नेताओं से सदस्यता अभियान की प्रगति पर बैठक करेंगे। इसके अलावा राज्य के सियासी हालात का भी मंथन किया जाएगा। इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना भी मौजूद रहेंगे।  
विज्ञापन


चौहान अपने दौरे के दौरान खासतौर से राज्य में भाजपा की तरफ से चल रहे सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे और निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के संबंध में दिशा निर्देश जारी करेंगे। उल्लेखनीय है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से जम्मू-कश्मीर में 17 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 11 अगस्त तक चलने वाले अभियान में प्रदेश भाजपा लक्ष्य को पूरा करने के लिए जी जान से जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें