फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सरकारी नौकरी में बनाई करोड़ों की संपत्ति, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में तैनात अधिकारी इम्तियाज अहमद भट के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। मिली शिकायत के बाद एसीबी ने जांच की तो पता लगा कि लोक सेवक भट ने अपनी आय के ज्ञात और वैध स्रोतों से बहुत अधिक संपत्ति अर्जित की है।
विज्ञापन

जांच के दौरान आरोपी की ज्ञात संपत्तियों में फिरदौसाबाद, बटमालू में 11 मरला भूमि पर बना एक आवासीय घर, 6.5 मरला भूमि पर बना एक अतिरिक्त ढांचा, मौजा नौगाम में 10 मरला और 13 मरला भूमि और लग्जरी वाहन शामिल हैं। सत्यापन से बच्चों की उच्च शिक्षा पर किए भारी खर्च का भी पता चला। विभिन्न बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन और नकदी जाम होने की भी जानकारी सामने आई।
इम्तियाज और उनके परिवार के सदस्यों को जेएंडके बैंक में कई बैंक लॉकर संचालित करते हुए पाया गया और उनके पास कई अचल संपत्तियां थीं। लोक सेवक को ऐसी जीवनशैली भी बनाए रखते हुए पाया गया जो उसकी घोषित आय के अनुरूप नहीं थी। इम्तियाज अहमद भट के खिलाफ पुलिस स्टेशन एंटी करप्शन ब्यूरो, श्रीनगर में आपराधिक कदाचार का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें