जिला प्रशासन ने मचैल माता यात्राको लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। उपायुक्त कार्यालय की ओर से जारी आदेश का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना कराना है। यात्रा का शुभारंभ 14 अप्रैल को बैसाखी के पावन अवसर पर होगा। मंगलवार सुबह आठ बजे मंदिर के गर्भगृह में स्थापना पूजन (धार्मिक अनुष्ठान) संपन्न किया जाएगा। श्रद्धालुओं सुबह 11 बजे के बाद दर्शन कर सकेंगे। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने प्रतिबंध लागू किए हैं। इसके तहत सुबह 10 से 11 बजे के बीच किसी भी व्यक्ति को निर्धारित होल्डिंग प्वाइंट से आगे जाने या गर्भगृह मार्ग में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
26 हजार श्रद्धालु मां के भवन की ओर रवाना हुए
धर्मनगरी सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में सोमवार को दिनभर मौसम सामान्य रहा। शाम पांच बजे तक करीब 26 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। रविवार को करीब 47100 श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई।