जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने जम्मू कश्मीर में शांति, प्रगति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने बोर्ड की ओर से श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी के साथ श्राइन क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।
उपराज्यपाल ने बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार को तीर्थ यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए श्राइन क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार करने पर जोर दिया। बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने को कहा। सीईओ ने बोर्ड की ओर से करवाए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान एक शत चंडी महायज्ञ चल रहा है, जिसका समापन महानवमी पर पूर्णाहुति के साथ होगा।