फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आंध्र प्रदेश और जम्मू में देर रात चला नेशनल चैंपियनशिप का फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एमए स्टेडियम में छठी यूथ एंड स्पोर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप में मंगलवार को अंडर-19 क्रिकेट का फाइनल मुकाबला खेला गया। दो दिन तक चले डे-नाइट टूर्नामेंट में सात मुकाबले खेले गए जिसमें देशभर से करीब 170 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला आंध्र प्रदेश और जम्मू की टीम के बीच हुआ। मैच देर रात तक जारी रहा। इस दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया और दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। विधायक नरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को बेहतर भविष्य की ओर ले जाते हैं और ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अच्छा मंच देते हैं। चैंपियनशिप का आयोजन राजेश शर्मा की देखरेख में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में जस्मीत सिंह, संतोष, लखविंदर और अन्य सदस्यों की भी अहम भूमिका रही। चैंपियनशिप के तहत बुधवार को कबड्डी प्रतियोगिता के मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें