फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: देविका में पुराना गोला बारूद मिला

Wed, 27 May 2026 02:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के देविका इलाके में पुराने फटे हुए हथियारों और गोला-बारूद मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार देविका नदी से पुराने गोला बारूद बरामद किया गया है। सूत्रों के अनुसार बारूद का स्क्रैप मिलने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। हाल ही में रामगढ़ सेक्टर के कौलपुर देवक क्षेत्र में मोर्टार शेल मिला था जिसे बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया।
विज्ञापन

इसके अलावा जनवरी 2026 में बसंतर-देविका नदी संगम क्षेत्र में बीएसएफ को जंग लगे हथियारों, ग्रेनेड और मोर्टार के अवशेष मिले थे जो पहले से फटे हुए बताए गए। सांबा जिले के नदी क्षेत्रों, खासकर बसंतर और देविका बेल्ट में, पुराने युद्धकालीन या सीमा पार फायरिंग से जुड़े गोले और हथियारों के अवशेष समय-समय पर बरामद होते रहे हैं। 2022 और 2023 में भी पुराने मोर्टार शैल और एंटी-टैंक माइन मिलने की घटनाएं सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें