फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमए स्टेडियम सीज, कई खेल शिफ्ट होंगे

Mon, 04 Jan 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस मुख्य परेड की फुलप्रूफ सुरक्षा के लिए एमए स्टेडियम के आउटडोर स्टेडियम को सीज कर दिया गया है। यहां से फेंसिंग, क्रिकेट, एथलेटिक आदि खेलों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। स्टेडियम के भीतर किसी को भी जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। गणतंत्र दिवस के पास आते ही इंडोर स्टेडियम को भी सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस बीच सर्दियां की छुट्टियां खत्म होने के साथ ही गणतंत्र दिवस की मुख्य परेड की रिहर्सल शुरू हो जाएगी। इस बार लड़कों और लड़कियों के वर्ग में आठ-आठ स्कूलों के अलावा चार बैंड ग्रुप परेड में शिरकत कर रहे हैं।

इनमें कई सरकारी और निजी स्कूल शामिल हैं। एमए के आउटडोर स्टेडियम के सीज होने के बाद फेंसिंग को जम्मू विश्वविद्यालय, रेसलिंग को जम्मू विवि, क्रिकेट को परेड और जीजीएम साइंस कालेज, एथलेटिक को गांधीनगर ग्रीन फील्ड में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


संभागीय खेल अधिकारी राजन शर्मा के अनुसार खिलाड़ियों की सहूलियत को देखते हुए सभी खेलों को उचित जगह पर शिफ्ट किया जा रहा है। इसमें खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित नहीं होगा। इंडोर खेलों के लिए भी ऐसी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें