फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू में लॉन टेनिस स्पंदन शुरू, 119 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वीरवार को एमए स्टेडियम में लॉन टेनिस स्पंदन लीग-2026 का आगाज हुआ। प्रतियोगिता 24 मई तक चलेगी। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साईं) और खेलो इंडिया के सहयोग से हो रहे आयोजन में विभिन्न आयु वर्गों के 119 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय के आईजी शशांक आनंद ने किया। समारोह में खिलाड़ियों को अनुशासन, खेल भावना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और युवाओं को उपराज्यपाल द्वारा शुरू किए गए नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम है। इससे फिटनेस के साथ आत्मविश्वास और टीम भावना भी विकसित होती है। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना और फिटनेस के प्रति जागरूकता पैदा करना है। चार दिन तक चलने वाली लीग में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। पहले दिन खिलाड़ियों के गर्मी की परवाह किए बिना हुनर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें