फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: हजरतबल पहुंचे उप राज्यपाल सिन्हा, ईद की तैयारियों का लिया जायजा, त्योहार पर पुख्ता व्यवस्था के निर्देश

Fri, 08 Jul 2022 12:52 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मशहूर डल झील के सामने स्थित मस्जिद में ईद की नमाज अदा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए बिजली, साफ-सफाई और पानी की व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बारिश के आसार देखते हुए रविवार को प्रशासन से जरूरी इंतजाम करने के लिए भी कहा।
 
विज्ञापन
हजरत बल पहुंचे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : पीआरओ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने वीरवार को हजरतबल दरगाह का दौरा कर ईद-उल-अजहा की तैयारियों का जायजा लिया। एलजी के साथ जम्मू-कश्मीर के वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष द्रक्षां अंद्राबी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि एलजी ने मशहूर डल झील के सामने स्थित मस्जिद में ईद की नमाज अदा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए बिजली, साफ-सफाई और पानी की व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने बारिश के आसार देखते हुए रविवार को प्रशासन से जरूरी इंतजाम करने के लिए भी कहा। सिन्हा ने ट्विटर पर कहा कि यह त्योहार लोगों को दयालु, परोपकारी और मानवता की भलाई के लिए काम करना सिखाता है।
विज्ञापन


हमने हजरतबल दरगाह में मत्था टेका। ईद-उल-उजहा के शुभ अवसर के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए सुख और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें