उप राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियां युवाओं पर केंद्रित हैं। उन्होंने कहा कि युवा ही समाज को रोशनी दिखा सकते हैं। युवाओं को सशक्त बनाने के लिए मिशन यूथ के तहत लक्षित योजनाएं तैयार की गई हैं।
प्रदेश में पिछले एक साल में 1.76 लाख युवाओं को उद्यमी बनाया गया है। यह युवा अब नौकरी मांगने के बजाय दूसरों को नौकरी दे रहे हैं। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने यह बात गांदरबल के सेहपोरा में आयोजित कश्मीर मेगा फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के दौरान अपने संबोधन में कही।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबला रविवार को हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग दर्शक के रूप में शामिल हुए थे। टूर्नामेंट का आयोजन वॉयस फॉर पीस एंड जस्टिस (एनजीओ) ने जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से माई यूथ माई प्राइड के तहत किया था।
इस दौरान उप-राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियां युवाओं पर केंद्रित हैं। उन्होंने कहा कि युवा ही समाज को रोशनी दिखा सकते हैं। युवाओं को सशक्त बनाने के लिए मिशन यूथ के तहत लक्षित योजनाएं तैयार की गई हैं।
विज्ञापन
पिछले दो वर्षों में युवा सशक्तीकरण में कई पहल की गई हैं। 2021-22 में 1.76 लाख युवाओं को उद्यमी बनाया गया है। विभिन्न योजनाओं के तहत पिछले वित्त वर्ष में 1840 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी गई है।
सरकार ने हायर सेकेंडरी स्कूलों में वोकेशनल ट्रेनिंग शुरू की है। इस दौरान उप-राज्यपाल ने कहा कि गंदरबल में 1851 विकास कार्य पूरे किए गए हैं। उन्होंने वॉयस फॉर पीस एंड जस्टिस (एनजीओ) के अध्यक्ष फारूख गांदरबली के प्रयासों की प्रशंसा की।