उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू के सलाहकार फारूक खान ने कहा है कि सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर जल्द अधिसूचना जारी होगी। कन्वेंशन सेंटर जम्मू में सोमवार को जन समस्या निवारण शिविर में लोगों से बातचीत में सलाहकार ने यह बात कही।
शिविर के दौरान करीब 20 प्रतिनिधिमंडलों ने अपनी समस्याएं बताई। जम्मू सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के अस्थायी कर्मचारियों ने नियमित करने की मांग की। जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल के सभी कोच के प्रतिनिधिमंडल ने लंबित वेतन जारी करने की मांग की।
जम्मू नगर निगम के काउंसलरों के प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित वार्डों से संबंधित मुद्दों को उठाया। इसके अलावा कठुआ, पुंछ, राजोरी, रियासी, गूल, रामबन, डोडा, जम्मू, अखनूर, उधमपुर, श्रीनगर, कुपवाड़ा, पुलवामा और अनंतनाग के प्रतिनिधिमंडलों ने भी सलाहकार को अपनी समस्याएं बताई।