फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तानी सीमा पर पहुंचे उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, लिया सुरक्षा का जायजा

Wed, 09 Sep 2020 09:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठुआ
विज्ञापन
अधिकारियों से बातचीत करते उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पाकिस्तान सीमा पर लगातार हो रही गोलाबारी के बीच उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर की अग्रिम चौकी पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर के बोबिया गांव स्थित बॉर्डर आउट पोस्ट (अग्रिम चौकी) पर पहुंचे उप-राज्यपाल ने सीमावर्ती ग्रामीणों की समस्याएं तथा फरियाद भी सुनीं। इस दौरान उन्होंने बीएसएफ को ग्रामीणों की समस्याओं के निदान में भरपूर सहयोग करने को कहा।

विज्ञापन


बोबिया गांव पहुंचे उप-राज्यपाल ने बुधवार को सीमावर्ती गांव के लोगों की समस्याओं की जानकारी ली, इस दौरान लोगों ने बताया कि तारबंदी के पार खेती करने में दिक्कतें आती हैं। उनकी काफी भूमि तारबंदी के दूसरी तरफ है। जिस पर खेती नहीं हो पा रही, इसके चलते उनके समक्ष आर्थिक परेशानियां खड़ी होती हैं। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि आईबी के आरक्षण के लिए दूरी के हिसाब से गांव के निर्धारण की समीक्षा की जानी चाहिए, क्योंकि कई गांव आरक्षण के लाभ से वंचित रह गए हैं। एलओसी की तर्ज पर आईबी के लोगों को आरक्षण की उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है, लेकिन कई गांवों को उसका वास्तविक लाभ नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीणों ने उप-राज्यपाल से व्यक्तिगत हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा कि दोबारा इस मामले की समीक्षा होगी तो उन्हें भी इसका लाभ मिल सकेगा। एलजी ने बीएसएफ के अधिकारियों को हिदायत दी कि वे ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में भरपूर मदद करें। इससे पहले बीओपी पर बीएसएफ के आईजी एनएस जमवाल ने उनका स्वागत किया तथा आईबी पर सुरक्षा तैयारियों के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन


तारबंदी पार जमीन के अधिकाधिक उपयोग में सरकार करेगी मदद
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने ग्रामीणों की बातें सुनने के बाद कहा कि तारबंदी के पार ग्रामीण खेती करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि तारबंदी के पार जमीन के अधिकाधिक उपयोग के लिए सरकार हरसंभव मदद करेगी। साथ ही उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों को भी सीमावर्ती लोगों की ओर से उठाए गए मुद्दों का हल निकालने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें