सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करते हुए
- फोटो : ANI
उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचे। सेना के कमांडर ने उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा और भीतरी इलाकों में स्थित सैन्य इकाइयों का दौरा किया।
उन्हें कमांडरों ने मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी। सेना कमांडर ने सैनिकों को आतंकियों के नापाक मंसूबों को विफल बनाने के प्रयास के लिए उन्हें बधाई दी।
उन्होंने सभी बलों के बीच तालमेल की सराहना की और नियंत्रण रेखा के आसपास रहने वाले लोगों की भलाई के लिए किए गए कार्यों की भी सराहना की।