फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह बोले-दुश्मन को तगड़ा और प्रभावी जवाब दें

Fri, 04 Oct 2019 02:05 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • उत्तरी कमान प्रमुख ने राजोरी के फारवर्ड इलाके का किया दौरा
  • ऑपरेशन त्रिशक्ति में बेहतर भूमिका निभाने वाले तीन जवान सम्मानित
विज्ञापन
उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह - फोटो : फाइल, एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलओसी पर लगातार हो रही गोलाबारी के बीच उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने वीरवार को राजोरी जिले में फारवर्ड इलाके का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दुश्मनों की हरकतों पर पैनी निगाह रखने और नापाक इरादों को ध्वस्त करने को कहा। साथ ही दुश्मनों की हर हरकत का तगड़ा और प्रभावी मुंहतोड़ जवाब देने को कहा। 
विज्ञापन


दौरे के दौरान उत्तरी कमान प्रमुख ने ऑपरेशनल तैयारियों के अलावा मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की तैयारियों के बारे में जाना। उन्हें पाकिस्तान की ओर से पांच अगस्त से एलओसी पर लगातार की जा रही गोलाबारी और इससे निपटने के लिए की गई तैयारियों के बारे में बताया गया। 

उन्होंने विषम परिस्थितियों में अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे जवानों के जज्बे को सलाम करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। डेल्टा फोर्स के दौरे के दौरान उन्हें गत 28 सितंबर को बटोत में हुई मुठभेड़ के बारे में भी जानकारी दी गई जिसमें किश्तवाड़ में आतंक के पर्याय बने हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को मार गिराया गया था। 
विज्ञापन


इस ऑपरेशन त्रिशक्ति में बेहतर भूमिका के लिए तीन जवानों को सम्मानित किया गया। उनके साथ व्हाइट नाइट कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह सांघा भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें