फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ले. जनरल पांडे बोले: कुपवाड़ा जिला आतंकवाद मुक्त और घाटी का सबसे शांतिपूर्ण क्षेत्र बना

Tue, 15 Mar 2022 12:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

15वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहा कि कुपवाड़ा जिले ने लंबे समय तक हिंसा का खामियाजा उठाया है। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों में जिला आतंकवाद मुक्त और घाटी का सबसे शांतिपूर्ण क्षेत्र बन गया है।
विज्ञापन
Lt Gen DP Pandey - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छुट्टी पर घर आने वाले जवानों की हत्या रोकना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह बात कश्मीर घाटी में सेना की कमान संभालने वाले 15वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने सोमवार को उत्तरी कुपवाड़ा जिले में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। 
विज्ञापन


जीओसी ने कहा कि कुपवाड़ा जिले ने लंबे समय तक हिंसा का खामियाजा उठाया है। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों में जिला आतंकवाद मुक्त और घाटी का सबसे शांतिपूर्ण क्षेत्र बन गया है। जबकि कुपवाड़ा आतंकवाद और हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित था। ऐसा इसलिए संभव हुआ क्योंकि स्थानीय लोगों ने हिंसा को खारिज कर दिया। 

इसी तरह समाज की जिम्मेदारी है कि वह युवाओं को गलत रास्ते पर जाने से रोके। लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने कहा कि पूरे कश्मीर में शांति का माहौल है। सुरक्षा ग्रिड किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जहां भी हमें आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलती है, वहां अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एलओसी पर हम घुसपैठ की सभी संभावित कोशिशों को नाकाम करने के लिए सतर्क हैं। पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष स्थानीय आतंकियों की भर्ती काफी कम हुई है। जीओसी ने क्षेत्र के छात्रों और स्थानीय लोगों से बातचीत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें