जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दच्छन गांव में गुरुवार रात एलपीजी सिलेंडर के ब्लास्ट के कारण आग लग गई, जिसमें पांच घर जलकर राख हो गए और दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
आग एक घर से शुरू होकर पास के अन्य घरों तक फैल गई। जिला प्रशासन, पुलिस, सेना और फायर सर्विस की टीमों ने स्थानीय निवासियों की मदद से संयुक्त प्रयास कर आग पर काबू पाया। दूरदराज इलाके में फायर टेंडर पहुंचाए गए और पास के घरों से एलपीजी सिलेंडर हटा दिए गए ताकि आग और न फैले।
किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज शर्मा ने बताया कि आग कई घंटे की मशक्कत के बाद काबू में लाई गई। इस घटना में चार-पांच घर जलकर राख हो गए। कोई जनहानि नहीं हुई। दो लोग जो आग बुझाने में लगे थे वहीं घायल हुए।