फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर हिंसा: घाटी में नकाबपोशों ने लूटा बैंक, उपद्रवियों ने दो स्कूलों में लगाई आग

Tue, 25 Oct 2016 09:42 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
J&K BANK - फोटो : File Photo
विज्ञापन
घाटी में मंगलवार को भी हिंसा जारी रही। उपद्रवियों ने दो स्कूल फूंक दिए। कुलगाम में जेके बैंक की शाखा से नकाबपोशों ने दो लाख रुपये लूट लिए। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 
विज्ञापन


कुलगाम के कादेर गांव में बाइक सवार दो नकाबपोश जेके बैंक की शाखा में पहुंचे। उन्होंने बैंक कर्मचारियों तथा ग्राहकों को धमकाते हुए दो लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पहुंची पुलिस ने इलाके में सर्च आपरेशन चलाया लेकिन लुटेरों का पता नहीं चल सका। उपद्रवियों ने नूरबाग तथा अनंतनाग के अशमुकाम इलाके में स्थित दो सरकारी स्कूलों को फूंक दिया। इन घटनाओं को देखते हुए स्कूल तथा सरकारी भवनों के आस-पास सुरक्षा इंतजाम तगड़े कर दिए गए हैं। साथ ही पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हरीक ए हुर्रियत के 6 सदस्य गिरफ्तार

श्रीनगर में तैनात जवान - फोटो : PTI
बारामुला पुलिस ने तहरीक ए हुर्रियत के छह सदस्यों को अनंतनाग में छापा मारकर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार कश्मीर हिंसा के दौरान पत्थरबाजी के आरोप में ये लगातार वांछित थे। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के दंतेर और चिदहामा गांव में पत्थरबाजों की धरपकड़ के लिए घर-घर सर्च आपरेशन चलाया गया। 

घाटी में मंगलवार को भी दुकानें तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। लाल चौक तथा आस पास के इलाकों में रोजाना की अपेक्षा वाहनों की अधिक संख्या देखने को मिली। रेहड़ी तथा पटरी व्यवसायी भी अधिक दिखे।

पुलिस के अनुसार संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती रही। पारिमपोरा में 17 अक्तूबर को दो सूमो फूंकने के मुख्य आरोपी मेहराजुदीन गनेई उर्फ राजू उर्फ जैद को गिरफ्तार कर लिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें