फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : हवाला मामले में पूर्व मंत्री बाबू सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस, देश से बाहर भागने की आशंका

Wed, 06 Apr 2022 01:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

देश से बाहर भागने की आशंका को देखते हुए सभी एयरपोर्ट पर बाबू सिंह के संबंध में जानकारी दे दी गई है। पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जम्मू-कश्मीर और दूसरे राज्यों में लगातार दबिश दे रही है।    
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हवाला मामले में पूर्व मंत्री बाबू सिंह के खिलाफ पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। देश से बाहर भागने की आशंका को देखते हुए सभी एयरपोर्ट पर बाबू सिंह के संबंध में जानकारी दे दी गई है। पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जम्मू-कश्मीर और दूसरे राज्यों में लगातार दबिश दे रही है।    

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बाबू सिंह की तस्वीर और अन्य तरह की जानकारियां दूसरे राज्यों के साथ साझा की गई हैं। पूर्व मंत्री के दुबई और ब्रिटेन के लिंक को ध्यान में रखते हुए पुलिस को उसके विदेश भागने की आशंका है। बता दें कि वेयर हाउस पुलिस ने पांच दिन पहले कश्मीर के रहने वाले वन विभाग के पूर्व कर्मी मोहम्मद शरीफ को दबोचा था, जिसके पास से 6.90 लाख रुपये बरामद किए गए थे। 

पूछताछ में शरीफ ने खुलासा किया था कि यह पैसा बाबू सिंह को सौंपना था। बाबू सिंह ने ही उसे यह पैसा कश्मीर से लाने को कहा था। पूछताछ में बाबू सिंह के अलगाववादियों के साथ सांठगांठ भी सामने आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें