फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election: कांग्रेस आज कर सकती है जम्मू, उधमपुर सीट पर प्रत्याशी घोषित, इन्हें मिल सकता है मौका

Mon, 11 Mar 2024 12:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-रियासी सीट के लिए पूर्व मंत्री रमन भल्ला का चुनाव लड़ना लगभग तय है। जबकि उधमपुर-कठुआ सीट के लिए पहले दो लोगों के नाम थे। अब तीसरा नाम भी सामने आ रहा है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर कांग्रेस (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस सोमवार को जम्मू-रियासी और उधमपुर-कठुआ लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। एक तरफ भाजपा पहले से ही दोनों सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतार चुकी है। दोनों सीटों पर इंडिया गठबंधन और भाजपा के बीच सीधी टक्कर है। कांग्रेस को यहां इन दोनों सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी का समर्थन मिलेगा तो भाजपा अकेले ही हिंदू वोटरों पर निशाना साधकर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जम्मू-रियासी सीट के लिए पूर्व मंत्री रमन भल्ला का चुनाव लड़ना लगभग तय है। जबकि उधमपुर-कठुआ सीट के लिए पहले दो लोगों के नाम थे। अब तीसरा नाम भी सामने आ रहा है।

सूत्रों की मानें तो इस सीट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल, पार्टी के कठुआ क्षेत्र से नेता बलवीर सिंह और पूर्व सांसद एवं डोगरा स्वाभिमान संगठन के लाल सिंह को मैदान में उतारा जा सकता है। लाल सिंह दो बार उधमपुर सीट से सांसद रह चुके हैं। बता दें कि नेशनल कॉन्फ्रेंस पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वह जम्मू में इंडिया गठबंधन को समर्थन देगी। जबकि कश्मीर की तीनों सीटों पर वह खुद चुनाव लड़ेगी। पीडीपी ने अभी तक स्थिति साफ नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें