डॉ. जितेंद्र सिंह
- फोटो : अनिल कुमार
कठुआ के कालीबड़ी में भाजपा प्रत्याशी के नामांकन दाखिल करने को लेकर भाजपा समर्थक एकत्रित हुए। भाजपा समर्थकों ने ढोल की थाप पर नाचते हुए नजर आए। वह भाजपा उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र सिंह का स्वागत करने के लिए पहुंचे।
27 मार्च है नामांकन की अंतिम तिथि
पहले चरण में नामांकन की अंतिम तिथि 27 मार्च है। नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को होगी और 30 मार्च तक नाम वापस लिए जाएंगे। इस लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा।
कालीबड़ी में जमा हुए भाजपा समर्थक
- फोटो : अनिल कुमार
इससे पहले बुधवार को कठुआ शहर के भगवती नगर में प्रदेश के पूर्व वन मंत्री राजीव जसरोटिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं से डॉ. जितेंद्र सिंह के नामांकन कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। साथ ही चुनाव के संबंध में विचार-विमर्श किया। पूर्व वनमंत्री ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने तीसरी बार डॉ. जितेंद्र सिंह को लोकसभा क्षेत्र का टिकट दिया है। उनके नामांकन के साथ रामलीला मैदान में होने वाली रैली को यादगार बनाना पार्टी सदस्यों की जिम्मेदारी है।
चौधरी लाल सिंह की कांग्रेस में वापसी, उधमपुर सीट से लड़ सकते हैं चुनाव
जम्मू कश्मीर में भाजपा-पीडीपी सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस से दो बार सांसद रह चुके चौधरी लाल सिंह ने बुधवार को लगभग 10 साल के बाद फिर कांग्रेस में वापसी कर ली है। गुरुवार को वह कठुआ पहुंच सकते हैं।
चौधरी लाल सिंह ने उधमुपर सीट से चुनाव लड़ने की बात कही है। हालांकि कांग्रेस की ओर से इस सीट पर उम्मीदवार की घोषणा किया जाना बाकी है। लाल सिंह 2004 और 2009 में उधमपुर की सीट से जीत हासिल कर चुके हैं। अगर कांग्रेस एक बार फिर लाल सिंह को उधमपुर सीट से मैदान में उतारती है तो इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो जाएगा।