फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: आतंकी बुरहान के गांव में शून्य तो आदिल डार के गांव में 15 वोट पड़े

Tue, 07 May 2019 09:53 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
मतदाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर ब्वाय रहे बुरहान वानी के गांव में किसी ने भी सोमवार को मतदान नहीं किया। इसके साथ ही पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले को निशाना बनाने वाले आत्मघाती हमलावर के गांव में महज 15 लोगों ने वोट डाला। 
विज्ञापन


आतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर में अन्य शीर्ष आतंकवादी कमांडरों के गांवों में भी शून्य मतदान हुआ। त्राल क्षेत्र में बुरहान वानी के शरीफाबाद गांव में कोई भी मतदान केंद्र तक नहीं पहुंचा। 

जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर आदिल डार के गांव गुंडीबाग में महज 15 वोट पड़े। आदिल ने 14 फरवरी को विस्फोटकों से लदी एक कार सीआरपीएफ  के काफि ले के वाहन से टकरा दी थी, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकवादी संगठन अंसार-गजावत-उल हिंद के प्रमुख जाकिर मूसा के गांव नूराबाद, हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नायकू के गांव बेघपोरा और पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड मुदासिर खान के गांव शेखपोरा में भी शून्य मतदान हुआ। 

अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र में शोपियां और पुलवामा जिलों में चुनाव के दिन सड़कें सूनी रहीं। जगह जगह सुरक्षाबलों की मौजूदगी दिखी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें