फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: चुनावी वादों का अंदाज बदला, वोट के लिए सिनेमा का वादा

Sun, 07 Apr 2019 07:15 AM IST
Pranjal Dixit प्रवेश कुमारी, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सिनेमा हॉल - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

वोटों की फसल काटने के लिए इस लोकसभा चुनाव में कश्मीर घाटी में वादों का अंदाज भी कुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है। प्रत्याशी वोट के लिए युवाओं से अजब-गजब वादे कर रहे हैं। श्रीनगर से भाजपा प्रत्याशी खालिद जहांगीर ऐसे ही उम्मीदवार हैं। उन्होंने गांदरबल और बड़गाम में पीवीआर सिनेमा लाने का वादा किया है। कश्मीर में आतंक के साये के बाद से मनोरंजन का यह पक्ष धुंधला-सा गया है।

विज्ञापन


अब इसके जरिये युवाओं को प्रभावित करने की कोशिश है। इसके अलावा आईपीएल टाइप प्रीमियर क्रिकेट लीग करवाने का भी उन्होंने युवाओं के सामने पासा फेंका है। गांदरबल, बड़गाम और श्रीनगर के युवाओं को नौकरी दिलाना उनकी प्राथमिकता बताया है। लेकिन गांदरबल के युवाओं को जेड-मोड़ और जोजिला टनल प्रोजेक्ट में खास जॉब दिलाने का ख्वाब दिखा रहे हैं। बारामुला से चुनावी जंग में भाग्य आजमा रहे प्रत्याशी इंजीनियर रशीद ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन का वादा उछाला है। 

कश्मीर में वायरल कर रहे वीडियो
घाटी में ज्यादातर प्रत्याशी अपने वादों-इरादों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए जिन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं, उनमें कशिर भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। ये वीडियो मशहूर गीतों की पैरोडी हैं। उन्हें लगता है कि अपनी भाषा में अपनेपन के साथ दूसरे तक बात पहुंचाने का सबसे आसान तरीका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें