फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 पर डर पैदा करके लोगों को भटकाकर वोट लेने के पक्ष में नहीं- सत्यपाल मलिक

Sun, 07 Apr 2019 04:53 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Governor satyapal malik (File Photo) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि अनुच्छेद 370 पर आर्टिफिशियल डर पैदा करके लोगों को भटकाकर वोट लेने के मैं पक्ष में नहीं हूं। नेकां और पीडीपी के अनुच्छेद 370 को हटाने पर जम्मू-कश्मीर की भौगोलिक स्थिति बदल जाएगी, के सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि वैसे यह मेरा मुद्दा नहीं है, लेकिन अनुच्छेद 370 और आर्टिकल 35 ए पर बात करने वालों को समझना चाहिए कि दुनिया के साथ हिंदुस्तान बदला हुआ है।

विज्ञापन


मैं अपील करूंगा कि राजनीतिक या चुनाव की बातें करें, लेकिन ऐसी बातें न की जाएं जिससे अमन को किसी तरह से खतरा हो, जिससे आतंकवाद बढ़े। आतंकियों, अलगाववादियों और नेताओं में जो अंतर बना हुआ है उसे खत्म न किया जाए। राजनीतिक दलों को शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव में शामिल होना चाहिए। राज्यपाल शनिवार को श्रीनगर स्थित ट्यूलिप गार्डन के दौरे पर पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। 

उन्होंने कहा कि ट्यूलिप गार्डन दुनिया की खूबसूरत जगहों में से एक है। हम दिल्ली में कान्फ्रेंस कर रहे हैं, जिसमें अंबेसडर बुलाएंगे और पर्यटकों के लिए जो एडवाइजरी जारी की गई हैं उन्हें हटाने के प्रयास किए जाएंगे। कश्मीर के लोगों में अपनापन, मोहब्बत और प्यार है। उन्होंने कहा कि हाईवे पर सहित अन्य मुद्दों की समीक्षा करेंगे और सुनिश्चित बनाएंगे कि कश्मीर की अवाम को किसी तरह की तकलीफ न हो। लोकसभा चुनाव में सभी जरूरी सुरक्षा मुहैया करवाई जा रही है। चुनाव शांतिपूर्ण करवाए जाएंगे। राज्यपाल शासन में बेहतर ढंग से काम हुआ है। हमने करीब 60,000 शिकायतों को देखा है। युवाओं के लिए सारा कश्मीर खुला हुआ है और उनको आगे आकर हिस्सेदारी करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें