फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल में जम्मू-कश्मीर में पौने तीन लाख करोड़ के हुए विकास कार्य: अमित शाह

Sun, 24 Feb 2019 08:08 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में जम्मू-कश्मीर के विकास पर करीब दो लाख 74 हजार 111 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन


शाह ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में प्रतिष्ठित दो एम्स समेत दो रिंग रोड, जोजिला टनल, भारत माला, जम्मू व श्रीनगर के लिए स्मार्ट सिटी, मेडिकल कालेजों के निर्माण, पांच आईआर की बटालियनों, आईटीआई, रिफ्यूजियों को पैकेज, बंकरों के निर्माण समेत कई विकास परियोजनाओं को शुरू किया गया है। 

उन्होंने कहा कि पहली बार जम्मू-कश्मीर की जनता, जिसमें जम्मू और लद्दाख को लगा है कि बदलाव हुआ है। यहां की जनता ने विकास को अपनी नजरों से देखा है। कश्मीर में भी विकास की गति बढ़ी। 
विज्ञापन


2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को 80 हजार करोड़ का विकास पैकेज दिया। इससे तेजी से निर्माण हुआ। पैकेज के तहत बचा-खुचा निर्माण कार्य राष्ट्रपति शासन में हो रहा है। 

पिछले लोकसभा चुनाव में जम्मू कश्मीर की जनता के सहयोग नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। जम्मू-कश्मीर में भाजपा के तीन सांसद बने। इनमें से डॉ. जितेंद्र सिंह केंद्र में मंत्री है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें