बता दें, उधमपुर संसदीय क्षेत्र में इस बार कुल 16 लाख 23 हजार 195 लोग मतदान करेंगे। जिसमें 8,45,283 पुरुष, 7,77,899 महिला और 13 थर्ड जैंडर मतदाता शामिल हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष के 84,468 और 80 वर्ष से ऊपर के 25637 मतदाता हैं। वहीं, इस चुनाव में 23637 दिव्यांग वोटर भी अपने मत का इस्तेमाल करेंगे।