फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: पूर्व डिप्टी सीएम मुजफ्फर बेग से मिले पीपुल्स कॉन्फ्रेंस प्रमुख सज्जाद लोन, मांगा समर्थन

Wed, 24 Apr 2024 05:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

सज्जाद लोन ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री मुजफ्फर हुसैन बेग व उनकी पत्नी उनकी पत्नी सफीना बेग से उनके आवास पर मुलाकात की।
विज्ञापन
मुज्जफर बेग से मिले सज्जाद लोन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के प्रमुख और बारामुला संसदीय क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार सज्जाद लोन ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री मुजफ्फर हुसैन बेग व उनकी पत्नी उनकी पत्नी सफीना बेग से उनके आवास पर मुलाकात की। बातचीत के दौरान उनसे समर्थन की अपील की। सफीना बेग बारामुला की जिला विकास परिषद (डीडीसी) की अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन


लोन ने मुलाकात की जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर बताया कि मुज्जफर बेग और उनकी पत्नी से मुलाकात करके खुशी हुई। बातचीत चुनाव की ओर मुड़ी उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका समर्थन मांगना उनका अधिकार है।

मुजफ्फर हुसैन बेग 2005 से 2008 तक तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य के उपमुख्यमंत्री थे। तब गुलाम नबी आजाद मुख्यमंत्री थे और कांग्रेस और पीडीपी ने गठबंधन की सरकार बनाई थी। पद्म भूषण पुरस्कार विजेता और पीडीपी के सह-संस्थापक मुजफ्फर हुसैन बेग को 2016 में मुफ्ती मोहम्मद सईद की मृत्यु के बाद पार्टी का संरक्षक बनाया गया था।
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने 2020 में पार्टी छोड़ दी और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए कहा गया। जबकि, उनकी पत्नी सफीना लोन की पार्टी में शामिल हो गईं। मुज्जफर बेग ने अपनी स्थिति के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी में देखा गया था। इस पर उन्होंने कहा था कि वह प्रधानमंत्री को सुनने आए हैं।

वहीं, 7 जनवरी को अनंतनाग जिले में मुफ्ती मोहम्मद सईद की आठवीं बरसी पर पीडीपी द्वारा आयोजित एक समारोह में भाग लिया, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वह अभी भी पीडीपी में हैं या नहीं। इस बीच सफीना ने कहा कि मुजफ्फर हुसैन बेग का लोन के साथ एक दशक पुराना रिश्ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें