फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ी, सीमांत इलाकों में एडवांस पार्टियों की तैनाती

Thu, 14 Mar 2019 01:48 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • पहले चरण में जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट पर होना है चुनाव
  • इस सीट के सभी चार जिले एलओसी और बार्डर के 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव की सुरक्षाबलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहले चरण में जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट पर चुनाव होगा। इसे देखते हुए सीमांत इलाकों में सुरक्षाबलों की एडवांस टुकड़ियों को भेजना शुरू कर दिया गया है। रियासत में केंद्र की तरफ से हाल ही में बड़े स्तर पर सुरक्षाबलों को भेजा गया था। इसी के तहत सुरक्षाबलों को एडवांस में भेजा जा रहा है। हालांकि अभी और भी सुरक्षाबलों की कंपनियां आनी हैं। 
विज्ञापन


पुलिस कंट्रोल रूम के एसएसपी कुलवीर सिंह ने बताया कि पहले से ही रियासत में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं। हमारे पास पहले से ही काफी सुरक्षाबलों की कंपनियां हैं। इनमें से कुछ को तैनाती के लिए भेजा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पहले चरण में जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट पर चुनाव होगा। 

इस सीट के सभी चार जिले एलओसी और बार्डर के अधीन आते हैं। जम्मू-सांबा बार्डर और राजोरी-पुंछ एलओसी के अधीन आता है। इस लिहाज से इन क्षेत्रों के सीमांत इलाकों में सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है। जिससे निपटने की दिशा में यह कदम उठाया जा रहा है। 
विज्ञापन


बुजुर्गों, विकलांगों को पहुंचाएं पोलिंग बूथ पर
इस बार लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रशासन बुजुर्ग और विकलांग मतदाताओं को विशेष रूप से ख्याल रखेगा। हर एक जिले के मतदाताओं की सूची में विकलांग और बुजुर्ग मतदाताओं की पहचान की गई है। सभी जिला प्रशासन अपने अपने स्तर पर इन मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक पहुंचाएंगे। ताकि यह लोग वोट डाल सकें। इनके लिए जिला प्रशासन परिवहन की सेवा उपलब्ध कराएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें